Recruitment in kvk narayanpur :इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर में निम्नलिखित रिक्त पदों पर निश्चित वेतन में संविदा के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर (छ.ग.) 494661 को संबोधित करते हुए डाक/स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक से दिनांक 11.03.2024 सायंकाल 5.00 बजे तक छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से विज्ञापन में दर्शित निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा | डाक द्वारा विलम्ब से प्राप्त आवेदन पर कृषि विज्ञान केंद्र जिम्मेदार नहीं होगा | व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में सीधे/खुला अथवा कोरियर द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे | पदों का विवरण निम्नानुसार हैं:-
Recruitment in kvk narayanpur |
|
विभाग का नाम | कृषि विज्ञान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर (छ.ग.) |
पद का नाम | सहायक ग्रेड-2 भृत्य एवं समकक्ष |
पदों की संख्या | 02 |
वेतन | Rs-14400/- 23350/- |
स्थान | नारायणपुर (छ.ग.) |
माध्यम | स्पीड पोस्ट के माध्यम से |
शैक्षणिक योग्यता | कृपया विज्ञापन का अवलोकन करे |
प्रारंभ तिथि | 19 -02-2024 |
अंतिम तिथि | 11-03-2024 |
Recruitment in kvk narayanpur पद का विवरण इस प्रकार है अभ्यर्थी कृपया इसका अवलोकन करे
Recruitment in kvk narayanpur |
|
पद का नाम | विवरण |
आवेदन शुल्क : Recruitment in kvk narayanpur पद हेतु आवेदन शुल्क कि आवश्यकता नहीं है अभ्यर्थी कृपया इसका अवलोकन करे
Recruitment in kvk narayanpur |
|
वर्ग | शुल्क |
सामान्य (General ) | – |
अल्प पिछड़ा वर्ग (OBC) | – |
अनु, जनजाति (ST) /अनु.जाति(SC) | – |
महिला | – |
आयु सीमा :Recruitment in kvk narayanpur आवेदक की आयु सीमा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11.03.2024 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जन्म तिथि के प्रमाणीकरण हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करे।अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों, महिला उम्मीदवारो के लिए आयु सीमा में शिथिलता छत्तीसगढ़ शासन के नियमो व शर्तों के अनुसार रहेगी।
आवश्यक लिंक :Recruitment in kvk narayanpur पद हेतु विभाग की आवश्यक लिंक कुछ इस प्रकार है ,अभ्यर्थी कृपया इसका अवलोकन करे
Recruitment in kvk narayanpur |
|
Official notification link | Click Here |
Official website | Click Here |
Whats app group join link | Click Here |
Download Form Here | Click Here |
Other Useful Vacancy | Click Here |
Recruitment in kvk narayanpur भर्ती के संबंध मे दिशा-निर्देश :- शैक्षणिक अर्हता
केंद्र शासन / राज्य शासन / विश्वविद्यालय / राज्य शासन के मंडल आयोग / प्राधिकरण या अन्य किसी शासकीय संस्थान से समकक्ष या उच्चतम पद से सेवानिवृत्त | सेवानिवृत्त कर्मचारी न मिलने पर इन पदों पर सीधे चयन के माध्यम से संविदा नियुक्ति हेतु आवश्यक न्यूनतम अहर्ता निम्नानुसार हैं:-
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण पत्र |
- कंप्यूटर के सम्बन्ध में कौशल परीक्षा ली जाएगी। पांचवी उत्तीर्ण
नियम एवं शर्ते :-
- आवेदन पत्र के साथ स्व-सत्यापित सभी प्रमाण पत्र एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज़ का फोटो संलग्न करे। 2. उपरोक्त सभी पदों को भरने / न भरने का तथा रिक्त पदों की संख्या को बढ़ाने / घटाने का पूर्ण अधिकार विश्वविद्यालय को होगा तथा किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर विश्वविद्यालय का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा |
- भर्ती प्रक्रिया इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय गैर शिक्षकीय सेवा भर्ती विनियम 2016 में विहित प्रावधान अनुसार की जावेगी |
- विश्वविद्यालय अधिसूचना क्र. /स्था. 04 / नस्ती क्र. 114 / 2020 / 6414 दिनांक 20.01.2020 द्वारा संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया दिए गए स्कोर कार्ड के आधार पर किया जायेगा |
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अ.ज.जा./अ.जा. एवं अ.पि.वर्ग. हेतु आरक्षण) नियम 2012 के अनुसार होगा |
- छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिला उम्मीदवार हेतु प्रत्येक संवर्ग में 30 प्रतिशत आरक्षण नियमानुसार उपलब्ध होगा | 7. नि:शक्तजनो हेतु 06 प्रतिशत आरक्षण नियमानुसार उपलब्ध रहेगा |
- अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं। (प्रमाण पत्र संलग्न करे )
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक हैं प्रमाण पत्र के अभाव में आरक्षण का लाभ दिया जाना संभव नहीं होगा | आवश्यक होने पर विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र की वैधता की जाँच करा सकता हैं।
- इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्तर पर कार्यरत कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में 05 (पांच) वर्ष की छुट प्राप्त होगी |
- सहायक ग्रेड-2 के पद पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियुक्ति 70 वर्ष की आयु तक दी जा सकेगी | 14. शासकीय/अर्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को अपना आवेदन पत्र नियोक्ता के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना होगा। आवेदन पत्र की अग्रिम प्रति प्राप्त होने की स्तिथि में साक्षात्कार के समय अपने नियोक्ता का अन्नापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा अन्यथा साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे | 15. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा |
- अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को रु. 300/- एवं अ.जा./अ.ज.जा. के अभ्यर्थियों को रु.200/- का डिमांड ड्राफ्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर के नाम से आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा | किसी भी स्थिति में राशि वापस नहीं की जावेगी |
- अपूर्ण, अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण एवं विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्र अमान्य कर दिए जावेंगे तथा इस सम्बन्ध में कोई सुचना नहीं दी जावेगी
- संविदा नियुक्ति प्रथमतः 01 वर्ष अथवा परियोजना अवधि अथवा पद पर नियमित नियुक्ति (चयन / पदोन्नति द्वारा पदस्थापना ) जो भी कम हो के लिए की जावेगी | पद नियमित रूप से न भरने की स्थिति में विश्वविद्यालय की पूर्व अनुमति से संविदा नियुक्ति 01-01 वर्ष कर 02 बार बढाई जा सकती हैं, जिसके लिए पृथक से नियुक्ति प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी स्थिति में संविदा नियुक्त 03 वर्ष से अधिक अवधि के लिए नहीं की जावेगी | (03 वर्ष की संविदा नियुक्ति पूर्ण होने पर पुनः नियुक्ति प्रक्रिया किया जाना आवश्यक होगा) | 19. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को नियमित कर्मियों के सामान आकस्मिक अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी | किन्तु अन्य किसी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जायेगा | आकस्मिक अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश पूर्ण महीनो के लिए अनुपातिक आधार पर दिए जावेंगे |
- किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर यह नियमितीकरण के लिए किसी प्रकार का दावा नहीं करेगा ना ही उस पद के विरुद्ध उस व्यक्ति विशेष को नियमित भर्ती के समय कोई प्राथमिकता / छूट दी जावेगी |
- संविदा पर निश्चित वेतन के अतिरिक्त अन्य भत्ते देय नहीं होंगे। किन्तु संविदा पर नियुक्ति व्यक्ति को उस पद के टी. ए. / डी/ए, प्राप्त होगा । यदि राज्य शासन / राज्य शासन के मंडल निगम / आयोग / विश्वविद्यालय / प्राधिकरण आदि से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती हैं तो उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार वेतन का भुगतान किया जावेगा| संविदा पर कार्यरत कर्मचारी का वेतन परियोजना / कृषि विज्ञान केंद्र में रिक्त नियमित पद/ तदर्थ पद के विरुद्ध आहरित होगा | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संविदा वेतन एवं टी.ए./ डी/ए. के समय-समय पर किये जाने वाले संशोधन उसी तिथि से विश्वविद्यालय में लागू होंगे।
- अभ्यर्थी का कार्य संतोषप्रद न होने पर एक महीना का नोटिस देकर उनकी सेवाये समाप्त की जा सकेंगी। नियुक्त व्यक्ति भी एक महीने की नोटिस देकर सेवा से त्याग पत्र दे सकता हैं।
- चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन नहीं होगा, भर्ती मेरिट के आधार पर की जावेगी |
- सहायक ग्रेड-2 के पद हेतु कौशल परीक्षा ली जाएगी |
- कोई भी उम्मीदवार जिसने विवाह के लिए नियत की गयी न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो, किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा |
- कोई भी पुरुष अभ्यर्थी जिसकी एक से अधिक पत्नी जीवित हो या ऐसी महिला अभ्यर्थी जिसने ऐसे पुरुष के साथ विवाह किया हो जो पूर्व से विवाहित हो और उसकी पत्नी जीवित हो, विश्वविद्यालय की सेवा के लिए अर्ह नहीं माने जावेंगे |
27.ऐसे अभ्यर्थी जिसकी दो से अधिक संतान हैं जिनमे से एक का जन्म 26.01.2001 को या उसके पश्चात हुआ हो, नियुक्ति के पात्र नहीं होगा|
- चयन उपरांत यदि कोई जानकारी असत्य पाई जाती हैं तो की गयी नियुक्ति समाप्त कर दी जावेगी | साथ ही सम्बंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
- लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम एवं वेतनमान स्पष्ट रूप से लिखे।
- आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा लिफाफा 5 रु. का डाक टिकिट सहित अनिवार्य रूप से संलग्न करे। 31. पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दिनांक 15.03.2024 को विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in में अपलोड की जावेगी | जिन अभ्यर्थियों को अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत करना होगा, वे सूची प्रसारित होने के 07 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करेंगे | निर्धारित तिथि पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा | 32. विज्ञापन, आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य समस्त सम्बंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in एवं कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के वेबसाइट www.kvknarayanpur.org पर उपलब्ध हैं | आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।