CGPSC MAINS 2023 | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2023 हेतु महत्वपूर्ण सूचना

CGPSC MAINS 2023 : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2023 हेतु महत्वपूर्ण सूचना

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्र. 11 / 2023 / परीक्षा दिनांक 26.11.2023, शुद्धि पत्र क्रमांक 01/2024 / परीक्षा / दिनांक 24.01.2024 द्वारा राज्य सेवा परीक्षा – 2023 के माध्यम से 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित किए गए थे। उक्त विज्ञापन के अंतर्गत दिनांक 11/02/2024 को राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा – 2023 का आयोजन प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों में किया गया था।

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा – 2023 की तिथि 24, 25, 26, 27 जून 2024 निर्धारित कर चिन्हांकित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 09.05.2024 (रात्रि 11:59 बजे ) तक मंगाए गए थे।

आयोग कार्यालय में कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 एवं वन सेवा परीक्षा 2024 की तिथि भी उक्त दिनांक को होने का उल्लेख करते हुए आवेदन प्रस्तुत कर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा – 2023(CGPSC MAINS 2023) की तिथि में परिवर्तन करने का निवेदन किया गया है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 एवं वन सेवा परीक्षा 2024 की पूर्व में जारी तिथि 28.04.2024 थी, जिसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा – 2023 (CGPSC MAINS 2023)की तिथि निर्धारित करने की प्रक्रिया की गई थी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शुद्धि पत्र के माध्यम से उक्त तिथि को संशोधित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उक्त परीक्षा संबंधी कार्यवाही की जा चुकी है तथा परीक्षा संबंधी जिला कलेक्टरों को भी दिशा-निर्देश संबंधी पत्र प्रेषित किया जा चुका है। अतः ऐसी स्थिति में राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा – 2023(CGPSC MAINS 2023)की तिथियों में परिवर्तन किया जाना संभव नहीं है।

सचिव

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर, अटल नगर (छ0ग0)

                                                                                                  CGPSC MAINS 2023

CGPSC MAINS 2023

 

 

 

 

यह भी पढे :

 

Leave a Comment